बिजनौर, मई 22 -- बिजनौर। जिले में लेखपाल मुख्य परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। 81.61 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पंजीकृत 5232 परीक्षार्थियों में 4270 परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में हुई। मंगलवार को जिले में लेखपाल मुख्य परीक्षा एक पाली में हुई। परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। 12 परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरों की नजर में परीक्षा हुई। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर समय से पहुंच गए थे। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही। परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने पहले ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दे द...