बिजनौर, जनवरी 24 -- प्रदेश में टैक्स चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद बिजनौर में बड़े जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मेरठ निवासी दो आरोपियों रिजवान और शाहिद को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच अन्य की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने फर्जी जीएसटी फर्मों का जाल बिछाकर करीब 87.62 लाख की आईटीसी पास-ऑन टैक्स चोरी की। नौ दिसंबर 25 को राज्य कर अधिकारी खंड-2 बिजनौर सुभाषचन्द्र ने कोतवाली शहर थाने में ए-1 एंटरप्राइजेज नाम की फर्म ने फर्जी व्यापार दिखाकर टैक्स चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। एएसटी सिटी/एसआईटी नोडल डा. कृष्णगोपाल सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम की जांच में सामने आया कि ए-1 एंटरप्राइजेज ने फर्जी व्यापार स्थल दर्शाकर, बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-फरोख्त के, ...