नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- यूपी के बिजनौर में शराब की दुकान के पास हुए विवाद के बाद तीन लोगों की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। विवाद के बाद घर के बाहर खड़े लोगों पर ट्रैक्टर दौड़ा दिया गया। वारदात के बाद ट्रैक्टर भी खंभे से टकराकर पलट गया। इससे हत्यारा भी घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना चांदपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में बुधवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार दत्तियाना निवासी एक व्यक्ति बुधवार रात ट्रैक्टर लेकर जमालुद्दीनपुर पहुंचा था। गांव में शराब की दुकान के पास उसका किसी व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद चालक ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर वहां खड़े लोगों की ओर दौड़ा दिया। इससे ट्रैक्टर की चपेट में आने से महेंद्र, उदयवीर और बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद...