लखनऊ, जुलाई 11 -- बिजनौर इलाके में शुक्रवार दोपहर चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त पीड़िता बच्चों को कोचिंग छोड़ने गई थी। करीब 35 मिनट बाद लौटकर पीड़िता घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। पीड़िता ने बिजनौर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अवध रेजिडेंसी निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3:50 बजे पत्नी अनामिका घर में ताला बंदकर बच्चों को कोचिंग छोड़ने गई थी। शाम करीब 4:25 बजे वह घर लौटी तो उसने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर के अनामिका के पैरों तले की जमीन खिसक गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, महज 35 मिनट में वारदात को दिया अंजाम वह फौरन घर के अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह देखकर वह ...