बिजनौर, फरवरी 18 -- बिजनौर जनपद के 119 केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए छह सचल दल बनाए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। 119 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, 5 जोनल मजिस्ट्रेट व 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 45,429 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 23,198 छात्र और 22,231 छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंटर परीक्षा में 40,976 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 20,537 छात्र और 20,439 छात्राएं शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.