बिजनौर, फरवरी 24 -- कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह आज बिजनौर में रहेंगे। कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे और ग्राम चौपाल में शामिल रहेंगे। इसे लेकर कलक्ट्रेट में साफ सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही कलक्ट्रेट में सड़क के गड्ढे भरे गए और रंगाई पुताई कराई गई। कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह के बिजनौर दौरे को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही है। कमिश्नर मुरादाबााद कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। 11 बजे से ढाई बजे तक और 3 बजे से पांच बजे तक निरीक्षण करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक कमिश्नर मुरादाबाद निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत मुबारकपुर तालन में आयोजित चौपाल में मौजूद रहेंगे। कमिश्नर मुरादाबाद के निरीक्षण से पहले ही कलक्ट्रेट में साफ सफाई अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। -------

हिंदी ह...