बिजनौर बैराज से छोड़ा 97 हजार क्यूसेक पानी, स्थिर रहा जलस्तर
अमरोहा, अगस्त 5 -- गजरौला, संवाददाता। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर बना है लेकिन खादर क्षेत्र में जलभराव की समस्या बरकरार है। निचले इलाकों में खेतों और संपर्क मार्गों तक पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों की फसल भी पानी की चपेट में आकर प्रभावित हुई है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Amroha News: गंगा के उफान के साथ हो रही बारिश से खादर क्षेत्र में बढ़ी दुश्वारियांजलस्रोतों की स्थिति बुधवार को बिजनौर बैराज से 97717 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद तिगरी गंगा का जलस्तर 200.35 सेमी दर्ज किया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.