बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के चुनाव को लेकर चल रही खींचतान के बीच नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है और चुनाव से जुड़े अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने 13 मार्च को जारी अपने आदेश में जिला बार एसोसिएशन की ओर से चुनाव अधिकारी द्वारा कराई जा रही चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट ने चुनाव संपन्न कराने वाले चुनाव अधिकारी सहित अन्य संबंधित सदस्यों को हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए। मामले में हाईकोर्ट में 17 मार्च को भी सुनवाई हुई। जिसमें अदालत ने सुनवाई के लिए अगली डेट लगा दी है।गौरतलब हो कि बिजनौर में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता अंकित ने बार एसोसिएशन में चल रही चुनावी प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट ...