बिजनौर पुलिस ने शातिर लुटेरे को दबोचा
लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ,संवाददाता। बिजनौर पुलिस ने रविवार को महिला का मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित न्यू गुडौरा निवासी अभिषेक रावत उर्फ नाटिया है। बताया कि बीते एक मार्च को न्यू गुडौरा निवासी राहुल यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी मां बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। तभी भारत पेट्रोलियम के पीछे वाली सड़क पर एक अज्ञात युवक पैदल आते हुए उनका मंगलसूत्र पर झपट मारकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को मनीष यादव गेट की तरफ से आने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बताया कि वह कृष्णानगर स्थित एक तेल कंपनी में काम करता है और पैदल चलने वाले लोगों की रेकी कर अंधेरे का फायदा उठाकर छिनैती की वारदात को अंजाम देता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.