बिजनौर, जुलाई 4 -- गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत जनपद बिजनौर ने स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी त्रैमासिक रिपोर्ट के अनुसार, बिजनौर पूरे उत्तर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा है, जबकि मुरादाबाद मंडल में इसने पहला स्थान हासिल कर अपनी चमक बिखेरी है।

एनसीडी कार्यक्रम की सफलता ​इस सफलता की पुष्टि करते हुए नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह और एनसीडी प्रभारी डा. समीर भटनागर ने बताया कि विभाग द्वारा स्वास्थ्य मानकों पर किए गए बेहतरीन कार्यों की बदौलत जिला इस मुकाम पर पहुंचा है। ​अप्रैल से जून तक के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश भर की रैंकिंग में शीर्ष चार जिलों में वाराणसी प्रथम स्थान, ​कानपुर द्वितीय स्थान, ​अलीगढ़ तृतीय स्थान तथा बिजनौर चतुर्थ स्थान पर रहा है। इस सफलता के पीछे उन्हो...