अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा, संवाददाता। साइबर अपराधी भोलीभाली जनता को ठगने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठग ने अमरोहा निवासी महिला को व्हाट्सऐप कॉल कर खुद को बिजनौर थाने का दरोगा बताया और बेटे के रेप के केस में फंसने का खौफ दिखाकर महिला से रुपये की मांग की। बेटे को बचाने के लिए महिला ने बिना कुछ सोचे समझे साइबर कैफे में जाकर बताए नंबर पर 4.20 लाख ट्रांसफर कर दिए। बाद में धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मच्छरट्टा में स्व.शैलेश सरन गुप्ता का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रवि लता अग्रवाल का आरोप है कि उनका बेटा सौरभ गुप्ता बिजनौर जिले के जलीलपुर ब्लॉक में कार्यरत है। 26 मार्च को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्...