बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया कि बिजनौर टाइगर-गंगा हेरीटेज के नाम से विशेष बस सेवा प्रारंभ कराए जाने से संबंधित कार्य योजना बनाएं और उनके द्वारा शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास कुमार अग्रवाल डिविजनल अध्यक्ष द्वारा जिले में फ्लाई ऐश आधारित उत्पादों का उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के हित के दृष्टिगत ब्रिक्स चैप्टर के एसओआर में पीडब्ल्यूडी द्वारा फ्लाई ऐश ब्रिक एवं टाइल आदि की दरें निर्धारित करने के अनुरोध पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि शासन की औद्योगिक नीतियों का प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से ...