मेरठ, मई 4 -- बिजनौर के नहटोर में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद से भारतीय किसान यूनियन के किसान नेता हरेंद्र का ग्राम लतीफपुर में जोरदार स्वागत किया गया। सपा नेता व प्रदेश सचिव सरदार नरवैर सिंह खालसा व लतीफपुर ग्राम प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चांदपुर मार्ग पर सोमवार को फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बचन सिंह, गुरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, रविंद्र सिंह, सतनाम सिंह, अवतार गिल, सुंदर कुमार, विवेक कुमार और सौंदर्य कुमार समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...