बिजनौर, अगस्त 30 -- जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजनौर जनपद को 4 नए एक्स-रे टेक्निशियन मिले हैं।​प्रदेश भर में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कुल 369 एक्स-रे टेक्निशियनों का चयन किया गया है, जिनमें से 4 टेक्निशियन बिजनौर जिले के सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगे। सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कौशलेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।​जिले के सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे टेक्निशियनों की तैनाती होने से मरीजों को अब डिजिटल और सामान्य एक्स-रे कराने के लिए लंबी लाइनों या निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खास...