बिजनौर को गुलदार मुक्त करने को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत सदर तहसील में हुई। तहसील में आयोजित मासिक पंचायत में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में किसानों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। किसानों की बैठक में प्रमुखता से कई मुद्दे उठाए गए। नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा गया कि सबसे बड़ी समस्या बिजनौर जिले में गुलदार की है। गुलदार को रेस्क्यू करके जिले को गुलदार मुक्त किया जाए, पेपर फैक्ट्री में भूसे का इस्तेमाल किया जा रहा है इस पर जिला प्रशासन रोक लगाए ताकि किसानों को पशुओं के लिए चारे की दिक्कत ना आए, किसानों के दाखिल खारिज व विरासत जल्द से जल्द कराया जाए और नहरों में पानी आखिरी टेल तक पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.