बिजनौर के युवक पर किशोरी के अपहरण का केस
गोरखपुर, मई 20 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री को बिजनौर का रहने वाला युवक अपहरण कर लिया है। उनका कहना है कि युवक सोनबरसा स्थित एक सोन पापड़ी फैक्ट्री में काम कर रहा था। अनुज उसकी बेटी से बात करता था और मिलता था। सहायता के लिए पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने फैक्ट्री में पूछताछ किया। पता चला अनुज भी फरार है। पुलिस ने आरोपी अनुज के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.