मुरादाबाद, फरवरी 26 -- मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह ने बिजनौर जिले के निरीक्षण में भुगतान में अनियमितता पर कड़ा रुख अपनाया। मामले में एक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। एडीएम को चेतावनी जारी की है। डीडी पंचायत, डीपीआरओ और एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कमिश्नर के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है। कमिश्नर के आदेश के बाद डीडीओ बिजनौर रचना गुप्ता ने जारी पत्र में बताया गया कि विकासखंड हल्दौर की ग्राम पंचायत मुबारकपुर तालन में निरीक्षण के दौरान राज्य वित्त से असलम व नईम के घर से कादिर के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण के कार्य के वाउचर एवं कार्य के टैंडर संबंधी अभिलेख पत्रावली में नहीं पाए गए। इसी प्रकार कामेन्द्र सिंह व राकेश सिंह के घर से धमेन्द्र सिंह व राजेश के घर तक पुरानी सीसी के दोनों किनारे पर पानी की निकासी व ढाल के लिए चैनल निर्म...