बिजनौर, सितम्बर 6 -- बुढ़नपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय स्योहारा प्रथम के अध्यापक सुनील कुमार को इस बार राज्य अध्यापक पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को अध्यापक सुनील कुमार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। लखनऊ लोक भवन में अध्यापकों को सम्मानित किया गया। अध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अध्यापकों को सम्मानित किया। सुनील का विद्यालय और शिक्षा का स्तर शानदार है। बुढ़नपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय स्योहारा प्रथम में 355 बच्चे हैं। बच्चों को शिक्षा देने का जिम्मा 9 अध्यापकों पर है। प्राथमिक विद्यालय स्योहारा प्रथम में बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाया जाता है। विद्यालय में लाइबे्ररी से लेकर अन्य सुविधाएं है। बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। इस विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्र...