बिजनौर, मई 31 -- बिजनौर। प्रदेश सरकार ने संभागीय परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिजनौर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर का स्थानांतरण एआरटीओ प्रशासन फिरोजाबाद के पद पर कर दिया है। शासन ने अमरोहा में एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात महेश कुमार शर्मा को बिजनौर एआरटीओ प्रशासन नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार गौरी शंकर ठाकुर अब फिरोजाबाद में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि महेश कुमार शर्मा को बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद परिवहन विभाग में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।गौरी शंकर ठाकुर ने जनवरी 22 में बिजनौर एआरटीओ प्रवर्तन का कार्यभार संभाला था। यह भी पढ़ें- बिजनौर एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर का फिरोजाबाद तबादला उनके कार्यकाल में जनपद में परिवहन संबंधी व्यवस्थाओं क...