बिजनौर, फरवरी 26 -- शिवालाकला/नूरपुर। होली एवं रमजान के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी चांदपुर और थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ होली जलूस मार्ग आदि पर गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। बुधवार की अपरान्ह सीओ चांदपुर देशदीपक सिंह, थानाप्रभारी लखपत सिंह एवं पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रस्तावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया और शराब की दुकानों पर संदिग्ध का ब्रेथ एनालाइजर से चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ देशदीपक सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शांति भंग करने वालों और हुड़दंगियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से त्योहारो को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...