बिजनौर, अगस्त 5 -- होम लोन दिलाने के नाम पर बैंक प्रबंधक और एजेंट पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला से खाली चेकों पर हस्ताक्षर कराकर लोन की अधिकांश राशि निकाल ली गई, जबकि आज तक उसे रकम नहीं मिली। पीड़िता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घर बनाने के लिए लिया था 33 लाख का होम लोन

शिकायत का विवरण शहर कोतवाली की अम्बे विहार कॉलोनी निवासी रेनू कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोरोना काल में पति कंचपाल सिंह की मृत्यु के बाद उन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली। वर्ष 2023 में घर बनाने के लिए उन्होंने बैंक की शाखा से होम लोन के लिए आवेदन किया।

एजेंट के धोखाधड़ी रेनू का आरोप है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक महेश कुमार ने उन्हें एजेंट मनोज कुमार के प...