बिजनौर, सितम्बर 13 -- नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। नजीबाबाद में देर शाम सर्व यूपी ग्रामीण बैंक जो अब उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक है। जिसमें अचानक आग लग गई आग लगने की सूचना बैंक प्रबंधक और फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की सूचना पर नजीबाबाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि आग लगने से बैंक में लगा एसी, प्रिंटर तथा कुछ फाइलें जल गईं। यह भी पढ़ें- Shamli News: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में आग लगने से लाखो का नुकसान, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वर्ना काफी बड़ा हादस...