बिजनौर, मई 15 -- बिजनौर। नूरपूर ब्लॉक के शिवाला कला थानाक्षेत्र के गांव शिवाला कला में बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आये युवक की गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। उच्च अधिकारियों के घटनास्थल के निरीक्षण व मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद शव को बिजनौर मोर्चरी भेज दिया गया। शुक्रवार रात अमरोहा जनपद के नौगांवां सादात थाने के गांव अल्हदादपुर कला उर्फ नयागांव निवासी 23 वर्षीय लोकेश चौहान पुत्र जीवन सिंह शिवालाकला में अपने मित्र विशाल पाल के जन्मदिन पार्टी में आया था। उसी दौरान रात लगभग 11 बजे कुछ साथियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार व दो क्षेत्राधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रात में ही मृतक के भाई अंकुल चौहान पुत्र जीवन सिंह निवासी ...