बिजनौर, मार्च 27 -- चांदपुर नगर के जलीलपुर रोड पर स्थित व्यापारी के मकान में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और आठ लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नगर के मोहल्ला चिम्मन निवासी व्यापारी निरीश कुमार ऊर्फ बिल्लू गुप्ता का मकान जलीलपुर मार्ग पर स्थित है। निरीश ने बताया इसी मकान में उनके भतीजे मुकुल गुप्ता का कमरा है। शुक्रवार सुबह नौकर मोनू को टंकी में पानी देखने के पीछे भेजा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। नौकर के होश उड़ गए। नौकर ने इसकी सूचना मालिक को दी। जब निरीश पीछे गए तो उन्होने शौचालय का जंगला टूटा देखा। तब कमरे से लगे स्टोर में देखा तो लकड़ी की अलमारी की लोक टूटा था और सारा सामान बिखरा था।सेफ अलमारी से आठ लाख की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की सूचना ...