बिजनौर, अप्रैल 8 -- रोडवेज परिसर में उस समय सनसनी फैल गई, जब बुधवार सुबह एक बस के अंदर चालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान चालक धर्मेंद्र के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि चालक धर्मेंद्र मुजफ्फरनगर रूट की बस पर चालक था। मंगलवार रात अपने निर्धारित रूट से लौटने के बाद चालक धर्मेंद्र ने खाना खाकर बस में ही सो गया था। बुधवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिचालक को संदेह हुआ। परिचालक ने बस में जाकर देखा तो चालक का शव अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। जिसपर उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही फॉरेंसिक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.