बिजनौर, मई 20 -- प्रेम प्रसंग के चलते मंगलवार देर रात स्योहारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर रेलवे के हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सफियाबाद निवासी समीर पुत्र फुरकान रेलवे लाइन के पास लगे हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया। युवक ऊपर से लगातार प्रेमिका से शादी कराने की बात कहता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस की कार्यवाही सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे तक चली मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया।पुलिस युवक को हिरासत में ...