बिजनौर, जुलाई 20 -- बिजनौर। एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस को एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने अपने ही सगे मामा की 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...