बिजनौर, मार्च 27 -- मंडावर थाना क्षेत्र बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर गुरुवार देर रात थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भोगपुर से गांव कबूलपुर जा रहे अजय पुत्र उदल की बाइक गांव रतनपुर रियाय के सामने दूसरी बाइक पर सवार रतनपुर रियाय निवासी मंगल व उनकी पत्नी गीतांशी से टकराया गई। जिसमें अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वो कबूलपुर में अपनी ननीहाल मे...