बिजनौर, अप्रैल 8 -- नांगल सोती के शहजादपुर से देहरादून गई बारात की बस लौटते हुए गैंडीखाता के समीप डिपो बस से टकरा गई, जिसमें दर्जनों बाराती गंभीर घायल हो गए। मची चीख पुकार के बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को नांगल क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी सलमान की बारात देहरादून गई थी। जहां से लौटते वक्त काफी संख्या में बारातियों से भरी बस उत्तराखंड हरिद्वार के गैंडीखाता के समीप एक पुल पर नजीबाबाद की ओर से जा रही डिपो की बस से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर में बारात की बस में सवार अबूजर 5 वर्ष, अजमल 35 वर्ष, साबेज 17 वर्ष, शाहनूर 11 वर्ष, प्रिंस 30 वर्ष, यासर 18 वर्ष सहित बस ड्राइवर जलालाबाद निवासी इरशाद और दूल्हे के पिता नजीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई, तुरंत पहुंची उत्तराखंड पुलिस सहित बस में सवा...