बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर के नगीना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के परिवार के धर्म को लेकर विवाद हो गया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए दूल्हा-दुल्हन के फेरे संपन्न कराए और विवाह शांतिपूर्वक पूरा कराया। जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को नगीना स्थित विवाह स्थल पर अंकुर चौहान की बारात पहुंची थी, जहां जयमाला की रस्म भी संपन्न हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष की इच्छा के अनुसार फेरे गांव में कराने का निर्णय लिया गया। बताया जाता है कि 24 अप्रैल को जब दूल्हा फेरे लेने दुल्हन के गांव पहुंचा, तभी कुछ ग्रामीणों को दूल्हे के पिता के पहनावे और दाढ़ी को लेकर संदेह हुआ, जिसके बाद दूल्हे के परिवार के धर्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर प्यार के बाद लड़का शादी से मुकरा, ...