बिजनौर, जून 15 -- चांदपुर के गांव हैजरपुर में बिजली का तार टूटकर महिला पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। चांदपुर के गांव हैजरपुर निवासी जय सिंह की 25 वर्षीय धर्मपत्नी रीना देवी सुबह करीब छह बजे खेत पर गई थी। जब वह घर के आंगन पर पहुंची तो खंभे से केबल घर को आ रहा है। तभी केबल टूटकर महिला के पैर लग गया और करंट लगा। महिला करंट लगने से बेहोश हो गई। लोगों ने उसको सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी कर्मी ने मेमो के द्वारा सूचना पुलिस को दी। पुलिस सीएचसी स्याऊ पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...