बिजनौर, फरवरी 2 -- नूरपुर, संवाददाता स्कूली बच्चों को लेकर आ रही बस की ओवरटेक करते समय मोरंग भरे डम्पर से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। दो बच्चों को गंभीर चोट आई है, जबकि कई बच्चे घायल हो गए। सोमवार सुबह रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की बस शिवालाकला क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद, रतनगढ़ व तंगरौला गांव के लगभग 40 बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। नूरपूर में लोनिवि निरीक्षण भवन व रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने स्कूल बस के ओवर टेक करते समय सामने से आ रहे मोरंग भरे डम्पर से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। चोटिल बच्चों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पाकर स्कूल प्रबंधक शांतनु गुप्ता, निदेशक दिनेश त्यागी घटना स्थल व अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.