बिजनौर, अप्रैल 13 -- बिजनौर में नांगल सोती के गांव दिनौड़ा में ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी गई। जबकि दो कारों में आग लगाने के प्रयास विफल रहा। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। रविवार रात नांगल सोती के गांव दिनौड़ा में अज्ञात लोगों ने आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। गांव के अब्दुल हक के घेर में छोटा ट्रैक्टर खड़ा था। जिसमें किसी समय आग लगाकर जला दिया गया। दूसरी घटना में गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर अनीस अंसारी के स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी। फार्म में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीसरी घटना में घर के बाहर खड़ी अहसान की दो कारों में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।सुबह जब किसानों को घटना की जानकारी मिली तो किसानों के होश...