बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। बिजनौर जिला जेल में अस्पताल के पीछे रविवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर कैदी का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता लगते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर कोतवाली के गांव पृथ्वीपुर उर्फ आदोपुर निवासी 30 वर्षीय दीपक पुत्र चंद्रपाल लूट के मामले में 18 फरवरी 2025 से जेल में निरुद्ध था। दीपक कुछ दिनों से जेल अस्पताल में भर्ती था। रविवार दोपहर दीपक का शव अस्पताल के पीछे पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। उधर, घटना का पता लगते ही परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पोस्टम...