बिजनौर, जनवरी 23 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घर के बरामदे में सो रही बुजुर्ग महिला के बदमाश ने घर में घुसकर दोनों कानों के कुंडल खींचकर बदमाश फरार हो गया। पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। गुरुवार रात क्षेत्र के गांव सबलपुर खुर्द निवासी बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी पत्नी जयपाल सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। कुछ दिन पूर्व उसके पति छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह गंभीर हालत में खाट पर लेटे रहते हैं। देर रात एक बदमाश घर में घुसा और बुजुर्ग महिला के दोनों कानों के कुंडल खींच लिए। महिला की आंख खुल गई। इसके बाद बदमाश और महिला के बीच काफी संघर्ष हुआ फिर बदमाश कुंडल लेकर वहां से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और मोहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.