बिजनौर, अप्रैल 26 -- बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव धनोरी के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, गांव धनोरी के पास लोहे से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। सुबह करीब छह बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रहा दूसरा ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व परिचालक केबिन में फंस गए। यह भी पढ़ें- सोनीपत में दताचौली खुर्द के डंपर चालक की सड़क हादसे में मौत हादसे में शाहजहांपुर जिले के गांव तिलोर निवासी चालक सर्वेश कुमार और परिचालक सुखराम गंभी...