बिजनौर, अप्रैल 4 -- हल्दौर। झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को झालू चौकी क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकत करते हुए अश्लील वीडियो दिखाने प्रयास किया। घबराई किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताइ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ मामले की तहरीर दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.