बिजनौर, सितम्बर 25 -- कार रिपेयरिंग का काम करने वाले हल्दौर क्षेत्र के गांव नेकोफाल उर्फ बिलाई निवासी समीर का शव गजरौला में हसनपुर जाने वाले मार्ग पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के लापता होने के बाद शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से परिजनों तक पहुंची। परिजनों के अनुसार समीर कार रिपेयरिंग आदि का काम करता था। वह 21 सितंबर को गाजियाबाद से कार रिपेयरिंग का सामान और औजार खरीदने के लिए करीब 50 हजार रुपये लेकर नहटौर क्षेत्र के गांव सदरुद्दीनगर निवासी एक युवक के साथ गया था। इसके बाद समीर वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत आरोप है कि उक्त युवक से समीर के बारे में जब पता किया तो उसने गुमराह किया।गुरुवार को गजरौला में हसनपुर मार्ग पर एक यु...