बिजनौर, मई 22 -- ​बिजनौर। कश्मीर में किशोर के धर्म परिवर्तन के मामले में गुरुवार को कई घटनाक्रम हुए। कश्मीर से वापस लाए गए किशोर विशाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे कश्मीर ले जाने वाले वसीम ने अपनी पुत्री से शादी का झांसा कराने का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया था और उसका नाम हमजा रखा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने विशाल को उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया। आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव लाए जाने पर विशाल का धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच शिव मंदिर में शुद्धिकरण कराया गया, जिसके बाद वह 'हमजा' से फिर 'विशाल' बन गया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद विशाल को लेकर जब परिजन और पुलिस टीम बाखरपुर गांव पहुंची तो वहां उत्सव सा माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शुद्धिक...