बिजनौर, जुलाई 21 -- ब बिजनौर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग ने मंगलवार को हाईकमान के आह्वान पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।मंगलवार को जिलाध्यक्ष मोहित प्रजापति के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग के साथ अत्याचार, फर्जी मुठभेड़ों, थानों में कस्टोडियल मौतों और हत्याओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन के दोहरे रवैये के कारण पिछड़ा वर्ग स्वयं को उपेक्षित और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे कथित अन्याय, शोषण और हिंसा की घटनाओं पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा ओबीसी वर्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।इस यह भी ...