बिजनौर, दिसम्बर 8 -- स्योहारा। 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर के कमान अधिकारी कर्नल गणेश शंकर विद्यार्थी के दिशा निर्देशन एवं लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा के नेतृत्व में आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। यह अभियान 1 दिसंबर से शुरू हुआ है जो 15 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानाचार्या मधुबाला शर्मा ने कहा कि कचरा प्रबंधन या लॉजिस्टिक और मेकैनिज्म की कमी से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए समय-समय पर सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट धीरज शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान के मुख्य उद्देश्य खुले में शौच मुक्त, कचरा प्रबंधन, ठोस तथा तरल कचरा का सही निपटाना है। पूर्व एनसीसी अधिकारी कांता प्रसाद पुष्पक ने कहा कि सभी को गंदगी नहीं फलाने की आदत को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.