बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर के चंदक थाना मंडावर क्षेत्र के रानीपुर के  सामने हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर शनिवार तड़के लगभग पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झपकी आने से बेकाबू हुई कार पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला हरदोई से हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकन्दर पुर निवासी 55 वर्षीय राव सुल्तान पुत्र यासीन, गांव करोदी थाना भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय राजा पुत्र राशिद, हरियाणा राज्य के जिला व थाना यमुनानगर के गांव कमालपुर टापूर निवासी 26 अजरूद्दीन पुत्र मामूदीन कार से सिकन्दरपुर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित कार पलटने से तीन की मौत, पांच घायल जैसी ही ये लोग थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रानीपुर के सामने हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर पह...