बिजनौर, मई 27 -- हल्दौर। थानाक्षेत्र के बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव छज्जपुरा के जंगल में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस एवं फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जांच के दौरान शव के पास से जहरीले पदार्थ का रैपर बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय अर्जुन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बल्दिया के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- हल्दौर क्षेत्र में युवक का शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी भेज द...