बिजनौर: स्योहारा सरकारी अस्पताल में गंदगी पसरी
बिजनौर, मई 22 -- सरकारी अस्पताल मे इन दिनों गंदगी की भरमार है। विभागीय अधिकारी इस और ध्यान देने को तैयार नही है । शुक्रवार को सरकारी अस्पताल मे एक बच्चे का गंदगी से भरा डायपर्स पड़ा है पास ही कुत्ता सो रहा है और मरीज बैठे है लेकिन सफाई करने वालों का ध्यान नही गया। ऐसे मे सवाल है कि अगर यही हालत सरकारी अस्पताल के रहे तो कैसे लोगों का उपचार होगा। स्वास्थ्य लाभ की जगह गंदगी से होने वाली बिमारियों को साथ लेकर जाएगे।सीएचसी प्रभारी डॉ बृजेश विश्नोई बृजेश स्नेही से जब जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि वह बिजनौर मिटिंग मे है और अभी जानकारी करते है ऐसा है तो साफ सफाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.