बिजनौर, मार्च 24 -- शराब की तलब में एक युवक ने देर रात अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन लोगों की सतर्कता से उसकी मंशा पूरी नहीं हो सकी और वह मौके पर ही पकड़ लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, स्योहारा कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद होने के बाद एक युवक वहां पहुंचा। दुकान बंद देखकर उसने शटर में लगे ताले को तोड़ना शुरू कर दिया। युवक एक ताला तोड़ चुका था और दूसरे ताले को तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने दुकान के सेल्समैन को फोन कर घटना की सूचना दे दी।सूचना पर सेल्समैन मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक शराब प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.