बिजनौर: सुरक्षा कारणों के मद्देनजर बांध भ्रमण पर रोक
बिजनौर, मार्च 19 -- सुरक्षा कारणों के मद्देनजर कालागढ स्थित रामगंगा डैम के भ्रमण पर रोक लगाई गई है। विभागीय आदेशों के बाद फिलवक्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी अथवा उनके अतिथि बांध क्षेत्र में भ्रमण नहीं कर सकेंगे। शिविर प्रबंध खण्ड के एक्सईएन बृजेश कुमार द्वारा जारी परिपत्र में राजकीय हित के मद्देनजर बांध क्षेत्र में प्रवेश तथा भ्रमण की अनुमति पर रोक लगाए जाने का हवाला दिया गया है। बुद्धवार (18 मार्च) अपराहन से विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों सहित उनके अतिथियों को बांध क्षेत्र में भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा। बांध क्षेत्र में भ्रमण पर लगाया गया प्रतिबंध अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान राजकीय कार्यों के सम्पादन तथा विभागीय अधिकारियों सहित बांध क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों के प्रवेश पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी। परिपत्र में (18 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.