बिजनौर, मार्च 5 -- नजीबाबाद- कोतवाली मार्ग पर एक कार ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मौत हो गई। गुसाईं भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस व प्रशासन ने पहुंच कर समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया और जाम खुलवाया। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर होली की खुशियां उसे समय माता में बदल गई जब एक बाइक सवार की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर मे सत्य विहार कॉलोनी निवासी शिक्षक नेत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। बताया गया कि सत्य विहार कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय शिक्षक नेत्रपाल सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। ...