बिजनौर, फरवरी 1 -- थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम रावली में रविवार सुबह 16 वर्षीय युवती का शव गांव के समीप खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना मंडावर के गांव रावली निवासी पायल (18) पुत्री विजयपाल शनिवार की रात घर में सोई थी। परिजनों के अनुसार पायल रात में किसी समय गई। इसका पता नही चला। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। युवती का शव मिलने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनो ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। सूचना पर पहुंची मंडावर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...