बिजनौर: शेरकोट में कार सवार बदमाश ग्रामीण से बाइक-मोबाइल लूटकर फरार
बिजनौर, मई 15 -- शेरकोट। थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात लूट की वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। अस्पताल से घर लौट रहे एक ग्रामीण को कार सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और उसकी बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में देर रात तक अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। गांव कुराली निवासी शिवकांत पुत्र संजीव की भाभी की हरेवली स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। गुरुवार देर रात करीब दो बजे शिवकान्त अस्पताल में खाना देकर गांव के ही सोहराम पुत्र जयपाल के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तटबंध के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की और बाइक व मोबाइल फोन लूट कर अफजलगढ़ की ओर फरार हो गए。
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.