बिजनौर, सितम्बर 2 -- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी बिजनौर के आदेश से शेरकोट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में एक गांव निवासी पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव शहजादपुर निवासी वसीम पुत्र इरफान से उसकी करीब चार साल से जान-पहचान है। आरोपी उसकी रिश्तेदारी में भी आता है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।

अभियोग की जानकारी पीड़िता के अनुसार, जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धम...